Released in 1986, Jaanbaaz remains one of the most stylish and ambitious films of 1980s Hindi cinema. Produced and directed by Feroz Khan, the film blended family drama, romance, action, and crime within a visually lavis...
View on Facebookमहाभारत केवल एक कथा या पुराण नहीं किन्तु संसार का एक महान अनोखा और अनूठा इतिहास ग्रंथ है। इसके पात्र इस धरती के पुत्र हैं और उनके कार्यकलाप मनुष्य स्वभाव के हर पहलू को अजगर करते हैं।
इस चित्रपट कथानायक अभिमन्यु अर्जुन और सुभद्रा का पुत्र है- श्रीकृष्ण का भांजा और अन्य पांडव का भतीजा है। समस्त रिश्तेदारों के गुणों का प्रतिनिधित्व करते हुए महाभारत कालीन युवा पिढ़ी का आदर्श है।
पांडवों को परास्त करने द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह की रचना की। अभिमन्यु चक्रव्यूह में प्रवेश करना तो जानता था किन्तु उसे भेद कर बाहर आने का ज्ञान उसे नहीं था। अर्जुन की अनुपस्थिति में अभिमन्यु ने चक्रव्यूह भंग करने का उत्तरदायित्व अपने सिर पर लिया और एक सच्चे क्ष्त्रिय वीर की भांति लड़कर रणक्षेत्र में अपने प्राणों का बलिदान दिया। रोमहर्षक और हृदय को झक झोरने वाली इस कथा को आपके सामने प्रस्तुत किया है। कृपया देखिए "वीर अभिमन्यु"।
(From the official press booklet)