Released in 1986, Jaanbaaz remains one of the most stylish and ambitious films of 1980s Hindi cinema. Produced and directed by Feroz Khan, the film blended family drama, romance, action, and crime within a visually lavis...
View on Facebookराजा ठाकुर (शत्रुघन सिन्हा) एक नाम, जो दुखियारी बहनों के लिए उनका राहा भइया है तो गरिबों के लिए मसीहा। जिन गरीब लड़कियों की शादी दहेज के कारण नहीं हो पाती, राजा ठाकुर उन्हें अपनी बहन बनाकर जबर्दस्ती उन लड़कों से शादी करा देता है व लड़कों को आर्शीवाद के साथ-साथ उन लड़कियों को सुखी रखने की धमकी भी देता है।
सोलह साल पहले जमींदार भानुप्रताप अपनी बेटी नंदिनी (नगमा) की शादी अपने गरीब दोस्त विक्रम सिंह (टीनू वर्मा) के बेटे करन (मनोज तिवारी) से तय कर देते हैं। धीरे-धीरे विक्रम सिंह भानु प्रताप के सहयोग से पैसे वाला बाहुबली बन जाता है और पुराने रिश्ते को भूल कर करन की शादी मंत्री की बेटी से तय कर देता है। भानु प्रताप के समझाने पर उसे अपमानित कर देता है। आखिरी में भानु प्रताप राजा ठाकुर के दरबार में फरियाद करता है।
राजा ठाकुर पहले विक्रम सिंह को समझाता है। उसके न मानने पर वह करन को अपना तरीका इस्तेमाल करके नंदिनी से शादी के लिए जबर्दस्ती उठाकर अपनी हवेली लाता है। मगर विक्रम सिंह वहाँ आक्रमण कर देता है।
क्या विक्रम सिंह करन को छुड़ा पाता है?
क्या राजा ठाकुर विक्रम सिंह को मात दे पाता है?
क्या करन और नंदिनी की शादी हो पाती है?
इन सभी प्रश्नों का जवाब जानने के लिए सर्व परिवार देखें... शत्रुधन सिन्हा, मनोज तिवारी, नगमा और टीनू वर्मा अभिकृत एक यादगार फिल्म ’’राजा ठाकुर’’।
[From the official press booklet]