Released in 1986, Jaanbaaz remains one of the most stylish and ambitious films of 1980s Hindi cinema. Produced and directed by Feroz Khan, the film blended family drama, romance, action, and crime within a visually lavis...
View on Facebookब्यूटी क्वीन कहानी है एक ऐसे इन्तकाम की जिसके बाद सिवा पछतावे के कुछ हासिल नहीं होता। सोनिया (सपना) एक आई.एस.आई. एजेण्ट है, वह एक उद्योगपति रोहित (अमित पचोरी) से प्यार करती है एवं अपने चीफ के आदेश पर उससे एक ब्यूटी कान्टेस्ट आयोजित कराती है, ताकि वो उसमें जीतने वाली ब्यूटी क्वीन के हाथों देश के Secret Documents देश के बाहर भेज सके। रोहित, सोनिया की हकीकत से अन्जान है और कान्टेस्ट आयोजित करता है जहाँ एक के बाद एक फाइनल में हुई छः में से 5 लड़कियों का कत्ल हो जाता है। इसी कत्लों की तहकीकात के लिये C.B.I. आफिसर रवि (सनी टंडन) आता है जो कान्टेस्ट में ही भाग ले रही एक लड़की किरन (कंचन) से मोहब्बत करता है रोहित अपने मैनेजर श्रीवास्तव (वीरेन्द्र सक्सेना) से इन कत्लों की खबर सुनकर हैरान रह जाता है।
-क्या रोहित सानिया की असलियत जान पाता है और अगर जान लेता है तो क्या वो सोनिया को माफ करता है?
-क्या रवि उस कातिल को पकड़ पाता है?
-कौन है वो कातिल और क्यों वो ब्यूटी कान्टेस्ट में भाग ले रही सभी लड़कियों की जान लेना चाहता है।
इन सभी रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए देखिए "मैं हूँ ब्यूटी क्वीन"।
[From the official press booklet]