Released in 1986, Jaanbaaz remains one of the most stylish and ambitious films of 1980s Hindi cinema. Produced and directed by Feroz Khan, the film blended family drama, romance, action, and crime within a visually lavis...
View on Facebookवही एक खौफनाक दरिन्दा था - मरने के बाद उस की आत्मा को इतनी शक्ति मिल गई थी। के वह जब चाहे - जहाँ चाहे किस का चाहे खून पी सकता था - मौत के घाट उतार सकता था - वह समझता था - अब वह अमर है। उसे कोई मार नहीं सकता-
मगर कहते है- जिस तरह हर रावण के लिये भगवान ने राम को पैदा किया है - उसी तरह हर ज़ालिम को सज़ा देने के लिये भी भगवान किसी न किसी को जरूर भेजता है- और दरिन्दा का अंत करने आ गये - दो प्यार करने वाले - प्यार करने वाले जब दरिन्दे से टकराये तो क्या हुआ - यह जानने के लिये देखीये पाली फिल्मस् का दरिन्दा....
[from the official press booklet]